रिश्ता शर्मसार! पांच वर्षीय भांजी से की अश्लील हरकत, आरोपी की तलाश जारी
दिल्ली एनसीआर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बता दें, नोएडा में एक मामा ने अपनी पांच वर्ष की भांजी के साथ अश्लील हरकत की।

दिल्ली एनसीआर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बता दें, नोएडा में एक मामा ने अपनी पांच वर्ष की भांजी के साथ अश्लील हरकत की। इस पुरे मामले में बच्ची के माता-पिता ने इस बात की शिकायत कोतवाली सेक्टर-49 में दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार, वह हाउस कीपिंग का कार्य करते शख्स ने पुलिस से इस बात को लेकर शिकायत कि 29 जनवरी को वह अपने काम से दिल्ली गए थे।
इतना ही नहीं साथ में उनकी पत्नी भी काम पर गई थी। उनके कमरे में सात साल का बेटा और पांच साल की लड़की थी। तभी उनके घर के पास में रहने वाला उनका साला सुधीर पहुंचा और उनकी बेटी के साथ इस हरकत को अंजाम दिया और साथ ही घर पहुंचने पर उस लड़की ने अपनी मां को सब बताया। पुलिस ने इस पुरे मामले में रिपोर्ट दर्ज की और पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today 01 February: सोने के भाव में आई चमक, जानें आज का दाम









