शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना किया तो, गला घोंटकर कर दी हत्या

राजधानी दिल्ली में जब शारीरिक संबंध बनाने के लिए लड़की ने मना किया तो, आरोपी ने गला घोंटकर कर दी उसकी हत्या

राजधानी दिल्ली से हत्या का एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। दरअसल एक शख्स ने पहले 20 वर्षीय लड़की को अपने प्यार के जाल में फसाया, फिर जबरन युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

जब शारीरिक संबंध बनाने के लिए लड़की ने मना किया तो, आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वहीं इस मामले में मध्य ज़िला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हल्दीखुर्द गांव के निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी दिल्ली में पेशे से पेंटर का काम करता है। इसी के साथ उसकी (आरोपी) पहले से ही 2 शादियां हो रखी हैं, और यह बात उसने पीड़िता को नहीं बताई थी।

पुलिस के मुताबिक, 10 दिसंबर शुक्रवार की रात को एक महिला ने देशबंधु गुप्ता रोड थाना पहुंचकर बताया कि उनकी 20 साल की बेटी पार्क रोड अजमल खान इलाके में जॉब करती है, वह सुबह जॉब के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई।

इसके बाद पुलिस ने गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कर जहां युवती जॉब करती थी, वहां के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की जांच-पड़ताल की। जिससे पता चला कि पीड़िता 10 दिसंबर को 7 बजे ही काम करके वहां से निकल गई थी।

वहीं जब युवती का कुछ पता नहीं चला तो, पुलिस ने आखिरकार इस मामले में अपहरण (Kidnap) का केस दर्ज कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, 12 दिसंबर रविवार को फरीदाबाद के सूरजकुंड के घने जंगलों में लड़की का शव बरामद हुआ। पीड़िता के गले पर दुपट्टा लिपटा हुआ था, साथ ही उसके गले पर घाव भी था।

इसके बाद पुलिस ने एक बार फिर अजमल खान इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को चेक करा। ग़ौरतलब है कि 9 दिसंबर को पीड़ित युवती पास की एक केक शॉप में एक युवक के साथ थी। बता दें कि जहां लड़की काम करती थी वहां अन्य युवक भी काम करते थे।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पता चला कि युवती पेंटर का काम करने वाले आसिफ के साथ मौजूद थी। इसके अलावा 12 दिसंबर को आसिफ की लोकेशन भी उसी जगह की मिली जहां से लड़की का शव मिला था। बहरहाल इसके बाद पुलिस ने आरोपी आसिफ को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आसिफ की पीड़िता के साथ दोस्ती थी। वह शादीशुदा है, यह बात उसने युवती को नहीं बताई थी। आरोपी, युवती से सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने का इच्छुक था जबकि युवती उसके साथ शादी करना चाहती थी।

ख़बर के मुताबिक, 10 दिसंबर शुक्रवार को उसने शादी की बात करने के लिए उसे बुलाया, साथ ही उसी दिन रात को वह युवती को बाइक पर बिठाके फरीदाबाद के एक होटल ले गया। जहां पूरी रात उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

अगले दिन आरोपी आसिफ पीड़िता को सूरजकुंड इलाके में एक सुनसान जगह ले गया जहां उसने लड़की के गले पर धारदार चाक़ू से हमला कर दिया। युवती ने जब अपना बचाव किया तो चाकू गिर गया। आरोपी ने इसके बाद युवती के दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया और फिर मौके से फरार हो गया।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: छेड़खानी से परेशान होकर बार डांसर ने किया सुसाइड, बार का मालिक गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!