पुलिस से हुई मुठभेड़ में लॉरेंस-गोल्डी गैंग का शूटर गिरफ्तार, पूर्व विधायक के घर चलाई थी गोली
बताया जा रहा है की पंजाबी बाग में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक के घर पर गोली चलाने के मामले में उसकी तलाश थी।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा द्वारा मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग के शूटर को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में आरोपी के पास से पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है की पंजाबी बाग में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक के घर पर गोली चलाने के मामले में उसकी तलाश थी।
लॉरेंस गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार, वसंत कुंज में दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
हाल ही में खबर सामने आयी है जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा वसंत कुंज इलाके में ही संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गिरोह के दो शूटरों को अब पकड़ा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि दो बदमाश वसंत कुंज इलाके में ही हैं और दोनों लॉरेंस गिरोह के शूटर हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल वहां पहुंची।
बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई और दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया और साथ ही बताया जा रहा है कि इन दोनों को तब गिरफ्तार किया गया जब ये दक्षिणी दिल्ली के एक प्रसिद्ध पांच सितारा होटल के पास ही गोलीबारी करने जा रहे थे।
ये सब होने के बाद शूटरों की पहचान हो गई है और दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। बताया जा रहै कि इनमें से एक नाबालिग है, जो रोहतक जिले में सशस्त्र डकैती मामले में ही शामिल रही है और दूसरा बदमाश अनीश भी रोहतक जिले में आर्म्स एक्ट, सशस्त्र डकैती, मारपीट आदि के 6 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










