नंद नगरी में दुकानदार ने बच्ची के साथ की गंदी हरकत, आरोपी गिरफ्तार

बच्ची पड़ोस में एक दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने मासूम के साथ गंदी हरकत की। बच्ची के विरोध करने पर...

राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में 12 वर्ष की एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बच्ची पड़ोस में एक दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने मासूम के साथ गंदी हरकत की। बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने मासूम को व उसके परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी।

डर के कारण पीड़िता ने अपने परिवार को कुछ भी नहीं बताया। सोमवार के दिन हिम्मत जुटाकर बच्ची ने अपनी मां को बताया। बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मामले में पुलिस ने मासूम की काउंसलिंग कराई। इसके बाद छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और साथ ही पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी इमामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की के अनुसार आरोपी इमामुद्दीन दिल्ली के नंद नगरी थाने का घोषित बदमाश है। आरोपी के खिलाफ चोरी, लूटपाट, अवैध हथियार और अन्य अपराधों के लगभग 18 मामले दर्ज हैं। कुछ दिनों पहले ही आरोपी इमामुद्दीन जेल से बाहर आया था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के साथ दिल्ली के नंद नगरी इलाके में रहती है। बच्ची नजदीक के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। शनिवार शाम के वक्त मासूम इमामुद्दीन की दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गई थी।

आरोप है कि आरोपी इमामुद्दीन ने बच्ची के साथ गंदी हरकत की और फिर इसके बाद आरोपी ने उसे बच्ची को बुरी तरह धमकाया। बच्ची अपने घर आ गई। बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया। सोमवार के दिन मासूम ने किसी तरह अपनी मां को सारी बात बताई और फिर इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी इमामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: निजामुद्दीन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, शार्ट सर्किट होने की आशंका

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!