पराठा देने से इंकार करने पर दुकानदार को मारी गोली, 3 नाबालिग गिरफ्तार

एक चाय की दुकान चलाने वाले शख्स को कुछ नाबालिग लड़कों ने सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने पराठा देने से इंकार कर दिया था

राजधानी दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक चाय की दुकान चलाने वाले शख्स को कुछ युवकों ने सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने पराठा देने से इंकार कर दिया था।

आपको बता दें कि पीड़ित शख्स के पैर में गोली लगी है और उसे मामूली सी चोट आई है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस मामले के तहत 3 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को करीब 4 बजे के आसपास 26 वर्षीय रामकिशन अपनी चाय की दुकान पर थे। तभी शराब के नशे में धुत 3 नाबालिग लड़के उनकी दुकान पर आए और उनसे पराठा खिलाने के लिए कहा।

इसके जवाब में रामकिशन ने उन तीनों लड़को से कहा कि अभी तक उनकी किचन शुरू नहीं हुई है। इस बात पर तीनों युवक गुस्सा हो गए और वहां से थोड़ी दूर जाकर सिगरेट पीने लगे। थोड़ी देर बाद जब रामकिशन वहां पेशाब कर रहा था तो तीनों नाबालिग उन्हें गालियां देने लगे।

इस पर चाय बेचने वाले की लड़कों से तीखी नोकझोंक होने लगी, और फिर वह हाथापाई में बदल गई। ग़ौरतलब है कि इसके बाद तीनों आरोपियों ने अपने एक दोस्त को बुलाया और रामकिशन के पैर में गोली मार दी।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: दिल्ली में मामूली विवाद पर युवक के सिर के आर-पार की गोली

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!