शॉपिंग सेंटर के सुपरवाइजर की गला काटकर निर्मम हत्या, तीन गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली में आये दिन दिल दहला देने वाले मामले सामने आते रहते है। हाल ही में दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक वारदात सामने आयी है।

राजधानी दिल्ली में आये दिन दिल दहला देने वाले मामले सामने आते रहते है। हाल ही में दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक वारदात सामने आयी है। बताया जा रहा है नौकरी से निकाले जाने पर नाराज व्यक्ति ने अपने ही साथियों के साथ मिलकर बिग राशन बाजार के सुपरवाइजर गौरव की पेपर कटर से गला काट कर उसको मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने शटर उठाने वाले वाले हैंडल से भी उसके ऊपर कई वार किए और झाडिय़ों में फैंक उसे फरार हो गए। .
पुलिस ने आरोपियों के पास से मरने वाले गौरव का मोबाइल फोन, लूटे हुए 40 हजार रुपए तथा शटर का हैंडल बरामद किया है। दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने कहा कि 10 नवम्बर की सुबह हमे सुचना मिली कि डेड बॉडी पड़ी हुई मिली है और उसके शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। हमने जांच करते हुए पाया कि सुजल कुमार, अंकित और विनोद में बुराड़ी के बिग राशन बाजार में ही कर्मचारी हैं.
जिस जगह पर गौरव बाजार में मैनेजर था. यह उनके एक रिश्तेदार का है. तीसरे आरोपी विनोद को कुछ दिनों पहले नौकरी से निकाल दिया था। पूछताछ के दौरान पता चला कि गौरव इन तीनों का मजाक उदय करता था और चिढ़ाता था और उस पर मोनू को नौकरी से निकाल कर तीनों आरोपियों ने गौरव को सबक सिखाने की प्लानिंग की। आरोपी सुजल और अंकित और विनोद ने गौरव को अपने पास बुलाया और एक साथ बिठाकर शराब पिलाई।
कुछ देर बाद तीनों आरोपी नजदीक जंगल में गौरव को ले गए और वहां जाकर उसकी पेपर कटर से गर्दन काट दी। इतना ही नहीं उसके चेहरे को ईंट और शटर के हैंडल से कुचल दिया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है.
यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च










