पिस्टल के साथ सेल्फी लेने के विवाद में, गोली मारकर की हत्या

दिल्ली के बुध विहार इलाके में पिस्टल के साथ सेल्फी लेने के दोरान हुए विवाद में एक 15 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

दिल्ली के बुध विहार इलाके में पिस्टल के साथ सेल्फी लेने के दौरान हुए विवाद में एक 15 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम समीर था। वह बुध विहार के मांगे राम पार्क में रहता था। पिता फैसल सऊदी अरब में नौकरी करते है।

दरअसल, सभी दोस्त एक फ्लैट में जमा होकर हूक्का पी रहे थे। उसी दौरान पिस्टल लेकर सेल्फी लेने का क्रम शुरू हो गया। समीर भी पिस्टल के साथ सेल्फी लेने जा रहा था।

लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने पहले सेल्फी लेने के लिए उसे पिस्टल छीन ली। इस बात पर विवाद होने के कारण आरोपी ने समीर को गोली मार दी।

अन्य लोगो ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फ़रार आरोपियो की भी तालाश जारी है।

Insta loan services

ये भी पढ़े: इंस्टाग्राम पर बहस करना पड़ा महंगा, किशोर की पीट- पीटकर ली जान

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!