बिल्डर के घर पर चलाईं रंगदारी के लिए गोलियां, मांगे थे 20 लाख रुपये

पुलिस द्वारा कारोबारी की शिकायत पर गोली चलाने, जान से मारने की धमकी और ऑर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है

एक खबर आनंद पर्वत इलाके से सामने आयी है जहा एक बिल्डर को कॉल कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और उसके बाद जब कारोबारी द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो बुधवार रात को बाइक सवार पांच बदमाशों द्वारा उसी बिल्डर के घर पर गोलियां चला दीं गयी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को उस समय नहीं लगी और अब पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे और एक कारतूस मिला है। लेकिन कारोबारी द्वारा बताया गया है कि उसके घर पर आठ से दस गोलियां चलाईं गईं थी।

उसके बाद पुलिस द्वारा कारोबारी की शिकायत पर गोली चलाने, जान से मारने की धमकी और ऑर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है जिसके बाद अब पुलिस CCTV कैमरों और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साथ ही पुलिस के अनुसार, विरमानंद उर्फ बबलू परिवार के साथ आनंद पर्वत की पंजाबी बस्ती, मिलिट्री रोड पर रहते हैं।

विरमानंद द्वारा इसके बारे में और बताया गया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे वे खाने के बाद परिवार के साथ सोने की तैयारी ही कर रहे थे और तभी इसी दौरान बाइक सवार पांच बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे और 8-10 गोलियां चला दीं। ऐसे में बदमाशों के जाने के बाद विरमानंद द्वारा इस मामले की सूचना पुलिस को दी और अब क्राइम टीम के अलावा FSL की टीम को मौके पर बुला लिया गया है।

डॉक्टर का दोस्त ही निकला बेटी का कातिल!

एक खबर ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा के सरस्वती एनक्लेव कॉलोनी से सामने आई है जहां मंगलवार को डॉक्टर की बेटी शिल्पा की गला दबाकर हत्या कर दी गयी और अपराधी उनके दोस्त और पड़ोसी प्रदीप विश्वास द्वारा की गयी थी। सारा मामला पैसों के लालच में चला है जहां प्रदीप लूट के इरादे से घर में घुसा था, लेकिन बेटी के विरोध करने पर उसने चुन्नी से उसका बुरी तरह गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!