बीच-बचाव करने आई भाभी की युवक द्वारा चाकू मारकर हत्या

इसी बीच पूरन की भाभी रितु बीच-बचाव करने वहां मौके पर आ गई और पूरन द्वारा चाकू से वार किया तो रितु की गर्दन पर वो सीधा जा लगा।

हाल ही में एक खबर राजधानी दिल्ली से सामने आई है जहां एक व्यक्ति द्वारा अपनी भाभी की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। वही इस घटना के बाद इलाके में पूरी दहशत फैल गई और ये सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर वहा पहुंची और इस पूरे मामले का जायजा लिया। पुलिस द्वारा फिर शव को कब्जे में लेकर अब जांच शुरू की गयी हाउ आरोपी को भी अब गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि इस बारे में पुलिस का कहना है कि यह घटना बाहरी दिल्ली के अलीपुर की जहां रहने वाला 35 वर्षीय युवक पूरन किसी बात को लेकर उनकी अपनी ही पत्नी के साथ विवाद कर रहा था और दोनों के बीच कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पूरन द्वारा अपनी पत्नी मोनी पर सीधा चाकू से हमला करने लगा। लेकिन इसी बीच पूरन की भाभी रितु बीच-बचाव करने वहां मौके पर आ गई और पूरन द्वारा चाकू से वार किया तो रितु की गर्दन पर वो सीधा जा लगा।

इसके बाद गर्दन पर चाकू लगने से रितु गंभीर रूप से घायल हो गई और इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से ही तुरंत फरार हो गया। घटना के ही दौरान आरोपी पूरन शराब के नशे में था और लोगों द्वारा रितु को घायल हालत में देखा तो तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गय। हालाँकि, रिपोर्ट्स से सामने आया कि आरोपी पूरन एक फैक्ट्री में काम करता था और उसके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इस पूरी घटना को लेकर मामले की भी पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!