बहन ने कपड़े धोने से किया मना तो भाई ने कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला
इस मामले की शिकायत मृतिका की मां ने पुलिस को दी। पुलिस ने मां की दी गयी शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पानीपत जिले के गांव भापरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दे की, यहां पर एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। इस मामले की शिकायत मृतिका की मां ने पुलिस को दी। पुलिस ने मां की दी गयी शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आपको बता दे कि बहन ने कपड़े धोने से मना किया था जिससे उसका भाई गुस्से में आ गया और फिर उसने अपनी बहन का सिर काफी बार दीवार में मारा जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। इलाज के वक्त चार दिन बाद बहन की मृत्यु हो गई।
उपचार के वक्त चार दिन बाद तोड़ा दम
विभा देवी नामक शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के बेतिया जिला की रहने वाली है। वह पिछले बहुत वक्त से समालखा के गांव भापरा में किराये के मकान पर रहती है। 31 मार्च वाले दिन वह बाजार में सब्जी लेने गई थी। जब वह वापस अपने घर लोटी तो उसने देखा कि उसकी बेटी वर्षा बेहोश पड़ी हुई थी। छोटी बेटी चंदा ने अपनी मां को बताया कि भाई सुधीर व बहन वर्षा की कपड़े धोने को लेकर विवाद हो गया था। आरोपी सुधीर ने अपनी बहन वर्षा का सिर पकड़कर काफी बार दीवार में मारा था।
जिससे उसे काफी चोट लग गई और वह अचेत हो कर गिर गई थी। जिसे उपचार के लिए समालखा के सामान्य हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टर ने घायल युवती को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। फिर खानपुर से रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया। जहां चार दिन बाद युवयति की मौत हो गई।
ये भी पढ़े: गोलगप्पे खाने से इनकार करने पर बुजुर्ग महिला की हत्या, जानिए पूरा मामला










