अवैध संबंध के शक में छह माह की गर्भवती पत्नी का चाकू से गला रेतकर हत्या

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात। यहां एक युवक ने अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद..

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के गांव मोरटी में सोमवार तीन बजे अंकित ने अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी तनु की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद आरोपी अंकित सुबह थाने पहुंचा और पुलिस से बोला मुझे गिरफ्तार कर लो मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो पूछताछ में उसने बताया की मेरी पत्नी के किसी से अवैध संबंध थे इसलिए ,मैंने मार डाला। साहिबाबाद के गरिमा गार्डन निवासी तनु के पिता रमेश पाल ने यह बताया कि छह साल पहले उन्होंने अपनी बेटी तनुपाल की शादी नंदग्राम के मोरटी निवासी पतराम पाल के बेटे अंकित पाल से की थी।

आरोप है की शादी के बाद से जेठ सुनील पाल और पति अंकित पाल दहेज के लिए परेशान करते रहते थे। कई बार उन्होंने पिटाई भी की। अंकित ने रविवार रात उनकी बेटी की हत्या कर दी।

नंदग्राम थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया है कि आरोपी पति अंकित पाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और तनु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hair Crown

यह भी पढ़े: सुल्तानपुरी इलाके में बाइक टच होने पर दो युवकों पर चाकू और रॉड से हमला

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!