इस बात के लिए पैसे न देने पर बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

पुलिस द्वारा आरोपी गौरव अरोड़ा को मौके से सीधा गिरफ्तार कर लिया और छानबीन के बाद बुजुर्ग का शव कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी भेज दिया

दिल्ली के द्वारका जिला के बिंदापुर इलाके से एक खबर सामने आयी है जहां मंगलवार देर रात को एक युवक द्वारा गाड़ी के लिए पैसे न देने पर पर अपने ही बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मार डाला। ऐसे में अब मृतक की पहचान नंद लाल अरोड़ा जिसकी उम्र 75 बताई आ रही है के रूप में हुई है। वही वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था।

बता दें कि सूचना मिलने के बाद ही पुलिस द्वारा आरोपी गौरव अरोड़ा को मौके से सीधा गिरफ्तार कर लिया और छानबीन के बाद बुजुर्ग का शव कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी भेज दिया। उसके बाद में क्राइम टीम के अलावा FSL की टीम द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस पड़ोसियों के बयान को लेकर भी मामले की जांच कर रही है।

साथ ही इसकी छानबीन में पता चला कि पिता-पुत्र अक्सर आपस में झगड़ा करते रहते थे और बुजुर्ग नंद लाल अरोड़ा अपने बेटे के साथ ओम विहार, उत्तम नगर में ही रहते थे और इनकी पत्नी की बहुत समय पहले मौत हो चुकी है और घर में बस बेटे गौरव अरोड़ा के साथ रहते थे। दोनों पिता-पुत्र कभी भी कोई काम नहीं करते थे एयर इनके पास कई प्रॉपर्टी हैं, जिनका किराया इनके पास आता है।

हालाँकि, दोनों ही शराब पीने के आदी थे और नंद लाल द्वारा अपने बेटे गौरव की शादी की थी, लेकिन उसकी शराब पीने की लत की वजह से ही पत्नी कई साल पहले ही उसे छोड़कर मायके सीधा चली गई थी और घर में दोनों ही पिता-पुत्र एक साथ बैठकर ही शराब पीते और झगड़ा भी करते रहते थे। ऐसे में मंगलवार को गौरव द्वारा पिता से कार खरीदने के लिए उसने चार लाख की डिमांड की, लेकिन बुजुर्ग द्वारा उसे एक भी रुपया देने से मना कर दिया और इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया और शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सीधा सूचना दी गयी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!