Delhi Crime News: शराब के लिए पैसे ना देने पर बेटे ने मारी मां को गोली
Delhi Crime News: मां ने शराब के लिए पैसे देने को मना करा तो बेटा अपनी मां से इस कदर नाराज़ हुआ कि उसने अपनी मां को गोली मार दी

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में सामने आया एक हैरान कर देने वाला मामला, मां ने शराब के लिए पैसे देने को मना करा तो बेटा अपनी मां से इस कदर नाराज़ हुआ कि उसने अपनी मां को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक पीड़िता और आरोपी बेटे की पहचान क्रमश: रोशनी और संदीप के रूप में हुई है।
हॉस्पिटल में एडमिट रोशनी ने बहुत दिन तक मौत से संघर्ष किया, लेकिन वह बच ना पाई, वह हार गई। इस दौरान बाहरी दिल्ली में स्थित मुंडका थाना की पुलिस ने आरोपी फरार युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटे संदीप ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि शराब पीने से मना करने के कारण उसने अपनी मां की हत्या कर दी।
खबर के मुताबिक, संदीप की खोज में दिल्ली पुलिस ने 150 सीसीटीवी की छानबीन की, इतना ही नहीं बल्कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने करीब 100 जगहों पर छापे भी मारे। इसी के साथ पुलिस अधिकारीयों ने संदीप की तकरीबन 400 लोगों से पूछताछ भी की। करीब डेढ़ सप्ताह की कवायद के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी संदीप को पकड़ने में कामयाब रही।
ये भी पढ़े: आज घर-घर विराजेंगे बप्पा, भूल कर भी ना करें यह काम












