बेटे की दुश्मनी, पिता पर गोलियाँ-आया नगर में खौफनाक हत्याकांड

रविवार की सुबह Aya Nagar में हुई भयानक फायरिंग ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया। दूध की डेयरी पर जाने के लिए घर से निकले 55 वर्षीय.....

रविवार की सुबह Aya Nagar में हुई भयानक फायरिंग ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया। दूध की डेयरी पर जाने के लिए घर से निकले 55 वर्षीय Ratan Lohia को कार सवार बदमाशों ने घेर कर गोलियों से छलनी कर दिया। घटना में करीब 60-70 राउंड फायरिंग की गई, और रतन मौके पर ही लहूलुहान हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है|

पुलिस टीम जब मौके पर पहुँची, तो उन्होंने चीख-पुकार और खून से लथपथ हालत में शव पाया। शुरुवाती जांच में पता चला कि यह वारदात एक पुरानी रंजिश का नतीजा है, जिसे छह महीने पहले हुई हत्या से जोड़ा जा रहा है।

घटनास्थल पर फरार आरोपियों की तलाश के लिए छह टीमों का गठन कर दिया गया है, और पूरे इलाके को सील कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज और रास्तों की जाँच कर रही है।

परिवार का आरोप है कि यह हत्या बदले की भावना से की गई – क्योंकि Ratan का बेटा जेल में है, और आरोप है कि दूसरी पार्टी ने उसी के कारण पिता को निशाना बनाया। मृतक के परिजन इस दहशत-भरे माहौल में जीने को मजबूर थे।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!