पैरोल से फरार चल रहे बदमाश को स्पेशल टास्क फ़ोर्स ने दबोचा

दिल्ली के द्वारका इलाके में पैरोल से फरार चल रहे बदमाश को, स्पेशल टास्क फोर्स की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

पालम गांव में हुई एक हत्या के मामले में सज़ा काट रहे प्रमोद के एसोसिएट गौरव जो उसी मामले में पैरोल जंपकर फरार चल रहे थे,  द्वारका सेक्टर 23 के स्पेशल टास्क फोर्स की पुलिस टीम ने उनको  गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक,  आरोपी के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद की गई है।

सूत्रों के अनुसार, डीसीपी संतोष मीणा ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि यह हथियार गौरव को प्रमोद ने ही मुहैया कराए थे। अब इसकी निशानदेही पर पुलिस टीम प्रमोद के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार इंस्पेक्टर पवन तोमर की देखरेख में सब इंस्पेक्टर विवेक मंदौला, एएसआई रंधावा की टीम को इसके बारे में जानकारी मिली थी। उसी जानकारी पर पुलिस टीम ने द्वारका सेक्टर 20 में ट्रैप लगाकर गौरव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

Tax Partner

ये भी पढ़े:- दिल्ली मे उधार के पैसे ना चुकाने पर शख्स के किए दो टुकड़े

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!