तेज रफ्तार Mercedes कार घुसी फेमस कचौड़ी की दुकान में, 5 लोग घायल

इस हादसे में ही करीब 5 लोग घायल हुए हैं और कार का ड्राइवर उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला है और नोएडा सेक्टर-79 में ही अब वो रहता है।

हाल ही में एक दर्दनाक खबर सामने आयी है जहां दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन रेंज में ही एक तेज रफ्तार मार्सिडीज कार द्वारा एक फेमस कचौड़ी की दुकान में सीधा जा घुसी और कुछ लोग वहां कचौड़ी खा रहे थे और आधे बैठे थे। जिसके बाद तेज रफ्तार कार की चपेट में वो सब आ गए। ऐसे में बताया जा रहा है कि इस हादसे में ही करीब 5 लोग घायल हुए हैं और कार का ड्राइवर उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला है और नोएडा सेक्टर-79 में ही अब वो रहता है।

बता दें कि मार्सिडीज कार के ड्राइवर की पहचान एक 36 वर्षीय पराग मैनी के ही रूप में हुई है जिसमे दिल्ली पुलिस द्वारा बताया गया कि 31 मार्च को इस घटना की उनको जानकारी मिली थी और घटना के वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कैसे एक कार अचानक दुकान में घुस जाती है और पुलिस के चलते, कार फतेहचंद कचौड़ी वाले के ही दुकान में सीधा घुसी थी, जिससे उनका बड़ा नुकसान भी होता दिख रहा है।

वही इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहां मौजूद एक महिला भी इस बुरे हादसे का शिकार हो गई, जिन्हें बताया जा रहा है कि उनको काफी गंभीर चोट आई है और हादसे के बाद ही देखा जा सकता है कि शख्स अपनी पत्नी को ही कार के नीचे तलाश रहा है। हालांकि, वह जोरदार टक्कर की ही वजह से सीधा दुकान के अंधर जाकर गिरी थी।

साथ ही इस हादसे में घायल लोगों को फिर आगे इलाज के लिए तीर्थ राम अस्पताल ले भी जाया गया था। दिल्ली पुलिस द्वारा बताया गया कि उस दुर्घटना में करीब 5 लोग घायल हुए थे, जिनका अभी इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद से ही अब सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में ये सीधा मामला दर्ज किया गया है और पुलिस द्वारा भी इस घटना के बाद कार को फिर सीधा जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर पराग मैनी को भी वहां से सीधा अब गिरफ्तार कर लिया गया है जहां शुरुआती मेडिकल जांच से भी सामने आया है कि ड्राइवर शराब के नशे में नहीं था।

दिल्ली पुलिस के चलते, दुर्घटना रविवार को हुई है जिसमें 5 लोग घायल हो गए। वही आरोपी पेशे से ही एक वकील है और हादसे के वक्त उसकी पत्नी भी उस कार में मौजूद थी और पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी नशे में नहीं था और साथ ही इस दुर्घटना को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!