ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कर्मचारियों को कुचला, चार की मौत

इस दर्दनाक हादसे में कुल चार कर्मचारियों की मृत्यु हो गई और अन्य तीन घायल हो गए। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बता दे की एक रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे एक शख्स को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में कुल चार कर्मचारियों की मृत्यु हो गई और अन्य तीन घायल हो गए। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली इलाके के जीटी रोड मौजूद हीरो मोटर्स कंपनी

(Hero Motors Company) के बिलकुल सामने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को रोडवेज डिपो की तेज रफ़्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार कर्मचारियों की मृत्यु हो गई और तीन अन्य कर्मचारी हादसे में घायल हो गए। घायलों को राजधानी दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जीटी रोड पर मौजूद हीरो मोटर्स कंपनी की बुधवार रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे शिफ्ट छूट रही थी। उसी वक्त दादरी की ओर से नोएडा की तरफ जा रही नोएडा डिपो की तेज़ रफ़्तार रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे कमपनी के कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में करोड़ों चालान पेंडिंग, इस दिन लगेगी चालान निपटारे के लिए लोक अदालत

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!