दिल्ली में बदमाशों के हौसलें बुलंद, गार्ड को कार से रौंदा

राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बेख़ौफ़ होते जा रहे है। आए दिन दिल्ली में ऐसी घटनाएं सामने आती है जिसे सुन कर दिल दहल उठता है

राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बेख़ौफ़ होते जा रहे है। आए दिन दिल्ली में ऐसी घटनाएं सामने आती है जिसे सुन कर दिल दहल उठता है

ऐसा ही एक मामला विकासपुरी के ऑर्डिनेंस अपार्टमेंट से सामने आया है। हाल ही में ऑर्डिनेंस अपार्टमेंट के एक सिक्योरिटी गार्ड को कुछ बदमाशों ने कार से रौंद दिया।

दरअसल पूरा मामला कुछ यूँ हैं, कि इस सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने सोसाइटी के बाहर नशा कर रहें कुछ लोगों से ये कह दिया के वो यहाँ नशा न करें।

आपको बता दें, इतनी सी बात पर बदमाश आग बबूला हो गए और उस शख़्स को बुरी तरह पीटने लगे। ये मंज़र देखते ही सोसाइटी (नाईट शिफ्ट) के तीन गार्ड उस व्यक्ति की मदद के लिए भाग कर आए।

जैसे ही बदमाशों ने गार्ड्स को अपनी तरफ़ आते देखा उन्होंने अपनी कार से एक गार्ड को ज़ोरदार टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए आधा किलोमटर तक ले गए।

मौकाएं वारदात पर मौजूद गार्ड का कहना है वो मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन सोसाइटी से मदद के लिए कोई बाहर नहीं आया। इसके बाद उन लोगों ने एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं आयी। बाद में पुलिस की सहायता से पीड़ित को अस्पताल तक ले जाया गया।

बहरहाल, पीड़ित को दीन दयाल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया। उसके बाद उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। ग़ौरतलब है, पीड़ित की हालत इस वक़्त नाज़ुक बनी हुई है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सख़्त कारवाही होती नज़र नहीं आयी है।Radhey Krishna Auto

ये भी पढ़े : बदमाशों ने झगड़े के बाद गार्ड को कार से 500 मीटर तक घसीटा, हस्पताल में तोड़ा दम

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!