गे-डेटिंग एप में शुरू हुई चैटिंग, घर बुलाकर पीटा और कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो
धमकी देकर क्रेडिट कार्ड से दो बार में 20,476 रुपये पेटीएम कर लिए और व्यक्ति द्वारा बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है।

हाल ही में गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम के प्रताप विहार के रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति को एक गे-डेटिंग एप से चेट कर युवक द्वारा वसुंधरा सेक्टर 14 में अपने घर बुलाया जहां पांच दोस्तों के साथ मिलकर ही उसको बुरी तरह पीटा और जबरन अश्लील वीडियो बनाए। ऐसे में फिर वीडियो वायरल करने की ही धमकी देकर क्रेडिट कार्ड से दो बार में 20,476 रुपये Paytm कर लिए और व्यक्ति द्वारा उसके बाद बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है।
बता दें कि व्यक्ति द्वारा बताया कि पिछले दिनों मोबाइल में ग्रिंडर गे और लेसबियन एप इंस्टाल की थी और कई लोगों से चेट होने लगी। ऐसे में एक युवक द्वारा चेट के माध्यम से बुधवार को अपने घर मिलने के लिए बुला लिया। जिसके बाद व्यक्ति बुधवार सुबह दस बजे सेक्टर 14 में अटलांटिका अस्पताल पहुंचा और वहीं अपनी बाइक खड़ी कर दी और युवक की स्कूटी पर बैठकर सेक्टर 14 में उसके घर पहुंच गया। परिजन के बारे में भी युवक ने माता पिता के बाहर गए होने की बात कही और इसी बीच दूसरे कमरे से युवक के पांच दोस्त आए और सभी ने व्यक्ति की पिटाई करनी शुरू कर दी।
वही युवक द्वारा दोस्तों के साथ मिलकर जबरन कपड़े उतार दिए और युवक ने अश्लील वीडियो बनाई। फिर दूसरी वीडियो में भी डरा धमकाकर खुद से घर आने और पिटाई नहीं करने बात बोलते हुए वीडियो बनाई गयी। साथ ही युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग करने लगे और फिर पर्स निकालकर क्रेडिट कार्ड से भी 10234-10234 रुपये पेटीएम में ट्रांसफर कर लिए। जिसके बाद रुपये मिलने पर कपड़े और मोबाइल लौटा दिया। दो युवक स्कूटी पर बिठाकर अटलांटा अस्पताल छोड़ दिया और व्यक्ति द्वारा इंदिरापुरम थाने पहुंचकर ही सीधा पुलिस से शिकायत की है।
इसलिए किया डाउनलोड एप
हालाँकि, व्यक्ति द्वारा बताया गया कि तीन चार महीने से पत्नी से झगड़ा चल रहा है और इस बीच वह डेटिंग एप से जुड़कर खाली समय में चेटिंग करने लगा। वही हाल में अपनी मां के बीमार होने पर परेशान है और इंदिरापुरम के एक निजी अस्पताल में अपनी मां के भर्ती होने के दौरान अस्पताल में रूक रहा था। ऐसे में अस्पताल में समय ज्यादा मिलने के कारण देर रात तक चेट करने लगा था।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










