सौतेले बाप ने पीट-पीटकर 5 साल के मासूम की ले ली जान, जानें क्या था मामला?

राजधानी दिल्ली के अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) इलाके में एक सौतेले बाप ने 5 साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

राजधानी दिल्ली के अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक सौतेले बाप ने 5 साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर मार डाला।

मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि कि वह पढ़ाई करने की बजाय अपने दादा के घर चला गया, जहां से फिर वह देर से वापस आया।

बता दें कि अंबेडकर थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर सौतेले बाप को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ आरोपी की पहचान गुलशेर के रूप में हुई है।

दक्षिण ज़िला डीसीपी मैरी जेकर के मुताबिक, 5 वर्षीय मासूम अपने सौतेले बाप के साथ दक्षिणपुरी इलाके में रहता था। हालांकि साथ में परिवार के अन्य सदस्य भी रहते हैं। इसी के साथ गुलशेर पेशे से मज़दूरी करता है और वह पीछे से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, गुलशेर ने रविवार 12 दिसंबर को सौतेले बेटे से पढ़ाई करने के लिए कहा था। लेकिन इसकी बजाय बच्चा अपने दादा के घर चला गया। गौरतलब है कि उसे लौटते समय थोड़ी देरी हो गई।

इस बात से आरोपी गुलशेर गुस्सा हो गया और उसने बच्चे को बड़ी बेरहमी से पीटा। जिसके बाद बच्चा बिहोश हो गया।

सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद परिजन, बच्चे को मदन मोहन मालवीय हॉस्पिटल ले गए। जहां पर डॉक्टरों द्वारा बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: 5 लोगों को कार ने मारी ज़ोरदार टक्कर, एक की हालत गंभीर

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!