बुजुर्ग महिला और बच्ची पर किया आवारा कुत्तों ने हमला, CCTV कैमरे में घटना कैद
महिला गली से ही निकल रही है और वहां कई कुत्ते बैठे हुए हैं, एकदम से अचानक एक कुत्ता पीछे से आता है और बुजुर्ग के पैर में काट लेता है

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी आवारा कुत्तों के आतंक से लोग खौफ में हैं। ऐसी ही एक खबर विकासपुरी विधानसभा इलाके से सामने आयी है जहां यादव एनक्लेव में एक कुत्ते द्वारा बुजुर्ग महिला समेत कई बच्चों को काट लिया गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है पर अभी भी प्रशासन की तरफ से कोई वहां पर एक्शन नहीं लिया गया है। जिसके चलते कुत्ते इतने खतरनाक हो गए हैं कि घर से निकलने के लिए भी कई बार सोचना पड़ता है और बच्चों को अकेले कहीं भी भेजने में डर लगा है।
बता दें कि बुजुर्ग महिला को कुत्ते के काटने की यह घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि महिला गली से ही निकल रही है और वहां कई कुत्ते बैठे हुए हैं, जिसके चलते एकदम से अचानक एक कुत्ता पीछे से आता है और बुजुर्ग के पैर में काट लेता है और वह गिर जातीं हैं। इतने में पीछे से एक और कुत्ता आता है और बुजुर्ग महिला के हाथ पर सीधा काट लेता है।
यह देखकर आसपास के ही लोग दौड़ते हैं और किसी तरह से ही महिला को बचाकर लहूलुहान हालत में DDU अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें रेबीज का ही सीधा इंजेक्शन लगवाया गया और यह घटना सोमवार दोपहर को हुई और इसी दिन उसी जगह पर उन्हीं कुत्तों द्वारा एक बच्ची को भी काटा और यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
हालाँकि, स्थानीय लोगों का इस बारे में कहना है कि आसपास कई कुत्ते हैं जो आए दिन आने जाने वाले लोगों पर ही हमला कर देते हैं और कई बार इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई थी लेकिन MCD और स्थानीय पार्षद द्वारा इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया जिससे इलाके में रहने वाली एक महिला द्वारा बताया कि वो अपने बच्चों को भी कई बार इसी वजह से रेबीज का इंजेक्शन लगवा चुकी है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










