परीक्षा में कम नंबर आने पर स्टूडेंट्स ने टीचर को पेड़ से बांधकर पीटा

झारखंड के दुमका में एक सरकारी स्कूल के 9वीं क्लास के छात्रों ने अपने टीचर व स्कूल के दो स्टाफ को पेड़ से बांध कर उनकी पिटाई कर दी।

स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया है कि टीचर ने जानबूझकर उन्हें कम नंबर दिए है जिसकी वजह से वे फेल हो गए। इसी बात से नाराज होकर छात्रों ने टीचर, क्लर्क व चपरासी को स्कूल के ही एक आम के पेड़ पर रस्सी से बांधा व जमकर पीटा। छात्रों ने इस पूरी घटना का फेसबुक पर भी लाइव किया है।

वीडियो के सामने आने के बाद डीडीसी ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस मामले में सहायक शिक्षक कुमार सुमन व लिपिक सोनेराम चौड़े के लिखित आवेदन पर स्कूल के प्रिंसिपल रामदेव केसरी और 11 छात्रों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करि गई है।

गोपीकांदर थाने में दिए आवेदन में यह लिखा है कि स्कूल के प्रिंसिपल के उकसाने के बाद ही छात्रों ने कुमार सुमन व सोनेराम चौड़े के साथ मारपीट करि। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 26 अगस्त के दिन 9वीं क्लास के छात्रों का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय गोपीकांदर के 11 छात्र फेल हो गए थे।

इसी वजह से गुस्साए स्टूडेंट्स सोमवार के दिन ग्रुप बनाकर स्कूल के टीचर कुमार सुमन व क्लर्क सोनेराम चौड़े के पास पहुंचे और वाह पहुंचकर प्रैक्टिकल में दिए गए नंबर के बारे में पूछने लगे। छात्र पेपर दिखाए जाने की जिद कर रहे थे जब पेपर दिखाने से इंकार कर दिया तो छात्र बेकाबू हो गए और उस समय दोनों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। उस वक्त मौके पर स्कूल के चपरासी अचन्तु मल्लिक भी मौजूद थे।

गुस्साए स्टूडेंट्स ने इन तीनों को स्कूल परिसर के एक आम के पेड़ के साथ बांध दिया और पिटाई कर दी। स्टूडेंट्स का आरोप है कि जानबूझकर उन्हें कम नंबर दिए गए हैं। बाद में टीचर के रिक्वेस्ट करने पर छात्रों ने उन्हें छोड़ दिया लेकिन वीडियो में छात्रों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि शिक्षकों ने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करा है। इसका लाइव करो और वीडियो वायरल करो।

इस बारे में दुमका के उप विकास आयुक्त का कहना है कि इसकी जांच जिला कल्याण पदाधिकारी व गोपीकांदर के बीडीओ करेंगे। छात्रों के आरोप की भी जांच की जाएगी। डीडीसी ने यह भी कहा कि कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन शिक्षक व अन्य लोगों की पिटाई करने का मामला गंभीर है और उन्होंने यह भी कहा कि इसमें दोषी स्टूडेंट्स को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hair Crown Salon

यह भी पढ़े: दिल्ली के संगम विहार इलाके में छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!