दिल्ली नगर निगम के निलंबित ASI ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

नगर निगम कार्यालय में तैनात असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर (एएसआई) ने तीसरी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

दिल्ली।
राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां नगर निगम कार्यालय में तैनात असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर (एएसआई) ने तीसरी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार की हैं। मृतक की पहचान 58 वर्षीय राजकुमार सोलंकी के रूप में हुई है। घटना के बाद निगम कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, राजकुमार सोलंकी को करीब तीन महीने पहले काम में लापरवाही के आरोप में तत्कालीन निगम उपायुक्त द्वारा निलंबित कर दिया गया था। तब से वह दोबारा ड्यूटी पर बहाली के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। बुधवार को भी उन्होंने कई अधिकारियों से मुलाकात की, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला तो उन्होंने यह कदम उठा लिया।

बताया जा रहा है कि दोपहर बाद उन्होंने निगम कार्यालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त के अनुसार, राजकुमार सोलंकी सबोली गांव में अपने परिवार पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। वह नगर निगम के डेम्स विभाग में कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी तैनाती सुंदर नगरी वार्ड थी।

करीब तीन महीने पहले तत्कालीन निगम उपायुक्त अभिषेक मिश्रा ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया था। जिसके बाद से लगातार राजकुमार परेशान थे। बुधवार शाम 4:00 बजे उन्होंने तीसरी मंजिल से कूदकर छलांग लगा दी। हालांकि, पुलिस जांच कर रही है कि राजकुमार खुद कूदे या वह किसी हादसे का शिकार हुए थे। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़े : द्वारका के तालाब में दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबकर मौत

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!