Suspicious Death: DCP की पत्नी की मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर इलाके में गुरुवार सुबह एक 38 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी...

पूर्वी दिल्ली ।

पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर इलाके में गुरुवार सुबह एक 38 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में पुलिस इसे suspected suicide मान रही है, हालांकि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। मृतका की पहचान गीता ठाकुर के रूप में हुई है, जो पूर्वी जिले में तैनात Deputy Commissioner of Police (DCP) राकेश कुमार की पत्नी थीं।

पुलिस के मुताबिक इस घटना की जानकारी सुबह करीब 9:50 बजे PCR call के जरिए मंडावली थाने को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर SHO, जांच अधिकारी, crime team और forensic experts ने पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान महिला के गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं। वहीं मौके से एक दुपट्टा भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर FSL (Forensic Science Laboratory) जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की शादी 1 अक्टूबर 2025 को हुई थी। फिलहाल मौत के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है और परिवार के सदस्यों समेत अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि case की investigation गंभीरता से की जा रही है और suicide समेत सभी संभावित angles पर जांच जारी है। अब पुलिस को postmortem report और FSL report का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : Delhi Crime: बदमाशों ने ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी से की छीनाझपटी

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!