दिल्ली में महिला की संदिग्ध मौत, क्यों लिखा था कि मेरी बेटी को दुख मत देना

तिगड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला कि संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। ससुराल वालों ने कहा आत्महत्या लेकिन महिला कि माँ ने लगाया दहेज के कारण हत्या का आरोप।

विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के लगातार प्रयासों के बावजूद स्त्री-प्रताड़ना और दहेज-हत्या जैसे मामले रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। बीते सोमवार साउथ दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। पुलिस को महिला के देवर ने ही कॉल कर के सुचना दी थी कि उसके भाई की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद महिला की माँ ने दहेज के लिए प्रताड़ित और हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया। महिला के मायके वालों ने थाना के सामने प्रदर्शन भी किया तब जाकर पुलिस ने इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी हैं।

महिला के एक हाथ पर ‘मेरी बेटी को कोई दुख मत देना’ क्यों लिखा था।

पुलिस ने इस मामले में बताया है कि मृतक महिला का नाम लक्ष्मी उर्फ प्रीति है। उसकी उम्र करीब 37 वर्ष है। 16 जनवरी 2017 को इनकी शादी जीतेन्द्र गुप्ता से हुई थी और करीब चार साल की एक बेटी भी है। वह अपने पति और ससुराल के अन्य लोगों के साथ तिगड़ी एक्सटेंशन में रहती थी।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तब महिला बेड पर लेटी हुई थीं और उनकी मौत हो चुकी थी। उसके एक हाथ पर ‘मेरी बेटी को कोई दुख मत देना’ लिखा था। यह देख पुलिस भी अधिक चौंकन्ना हो गयी और फिर महिला की माँ मिथलेश ने यह आरोप भी लगाया कि पिछले कुछ साल से लक्ष्मी का पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। उनकी मांग पूरी नहीं करने पर उसके पति और परिजनों ने लक्ष्मी का बेल्ट से गला घोंट कर हत्या किया हैं।

Accherishtey ये भी पढ़े: शास्त्री नगर के जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल की 5वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!