Swimming Pool: पूल में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, सुरक्षा पर सवाल
दिल्ली के वजीराबाद स्थित जगतपुर गांव के मिलन विहार इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया।

वजीराबाद।
दिल्ली के वजीराबाद स्थित जगतपुर गांव के मिलन विहार इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। अवैध रूप से संचालित एक private swimming pool में डूबने से 10 वर्षीय संस्कार वर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में गुस्सा और दुख का माहौल है, वहीं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, संस्कार रविवार सुबह अपने दोस्तों के साथ swimming करने के लिए मिलन विहार स्थित एक निजी पूल में गया था। इसी दौरान वह गलती से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। कुछ देर बाद जब बड़े बच्चे पूल में उतरे तो उन्होंने संस्कार को pool की तली में पड़ा देखा। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बच्चे को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद सामने आया कि जिस swimming pool में यह घटना हुई वहां न कोई trained instructor मौजूद था, न lifeguard और न ही बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में 100 से 300 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से कई अवैध swimming pools चल रहे हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। मृतक के पिता नीरज वर्मा ने पूल संचालकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अगर वहां सुरक्षा गार्ड या प्रशिक्षित कर्मचारी मौजूद होते तो शायद उनके बेटे की जान बच सकती थी।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उनका बेटा गहरे पानी में कब पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को क्यों नहीं हुई।
परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद जब वे pool पर पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ प्रभावशाली लोगों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। वहीं स्थानीय निवासियों का भी दावा है कि इलाके में अवैध रूप से संचालित swimming pools का दबदबा है और हादसे के बाद लोगों को pool के आसपास जाने से भी रोका गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जगतपुर इलाके में तीन से चार swimming pools बिना किसी सुरक्षा मानक के चलाए जा रहे हैं। इन pools के लिए बड़े पैमाने पर borewell का इस्तेमाल किया जा रहा है, बावजूद इसके प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
संस्कार की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। पिता नीरज ने बताया कि शनिवार रात काफी आग्रह के बाद उनके दोस्त महेंद्र बच्चों को swimming के लिए साथ ले जाने को तैयार हुए थे। दोनों बच्चों के लिए 500 रुपये फीस भी जमा कराई गई थी। अब नीरज उसी फैसले को याद कर खुद को कोस रहे हैं। फिलहाल परिवार ने निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़े : Seemapuri Case: बीच सड़क युवक कीचाक़ू से घोपकर हत्या, 3 गिरफ्तार









