दिल्ली की सड़कों पर लगाई तांगा रेस, पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार
दिल्ली की सड़कों पर रविवार शाम तांगा रेस देखकर लोग हैरान हो गए इस मामले पर पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी कर तांगा रेस लगा रहे लोगों को हिरासत में लिया है

दिल्ली की सड़कों पर रविवार शाम तांगा रेस देखकर लोग हैरान हो गए इस मामले पर पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी कर तांगा रेस लगा रहे लोगों को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक यह घटना शाम के करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है.
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना दी गई की कुछ लोग सड़क पर तांगा रेस कर रहे हैं और वह लोग जवाहरलाल नेहरू मार्ग की तरफ से होते हुए राजघाट क्रॉस करते हुए पहाड़गंज की तरफ जा रहे है. पुलिस को इस बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कमला मार्केट इलाके में बैरिकेडिंग कर दी
जिसके बाद तांगे पर सवार लोगों ने पुलिस बैरिकेड के पास पहुंचकर तांगे को रोका. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार तांगे जब्त कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि स्कूटी और बाइक पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो की तांगे के लिए रास्ता क्लियर कर रहे थे
फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले पर एफ आई आर दर्ज की है. इसी के साथ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानवरों पर बुरे बर्ताव की भी धारा लगाई है और घोड़ों को एमसीडी के हवाले कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के लोगों को एक बार फिर सताएगी गर्मी, जानें कब मिलेगी राहत










