फिजिकल एजुकेशन के दौरान शिक्षक ने किया 15 छात्राओं का यौन शोषण

बेंगलुरु पुलिस के अनुसार हेब्बल के सरकारी स्कूल का शिक्षक अंजनप्पा फिजिकल एजुकेशन की कक्षाओं के वक्त छात्राओं को अनुचित रूप से छूता था।

बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की चौंका देने वाली हरकतें सामने आई हैं। उसने फिजिकल एजुकेशन के वक्त बीते तीन महीनों में 15 छात्राओं का यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि हेब्बल के सरकारी स्कूल का एक शिक्षक अंजनप्पा फिजिकल एजुकेशन की कक्षाओं के वक्त छात्राओं को अनुचित रूप से छूता था

और कई बार छात्राओं को किस भी करता था। हेब्बल पुलिस थाने के निरीक्षक दिलीप कुमार के एच के अनुसार घटना तब सामने आई जब कक्षा आठवीं और कक्षा नवीं की छात्राओं ने अपने माता-पिता को शिक्षक की इस गंदी करतूत के बारे में बताया। इसके बाद माता-पिता ने स्कूल के हेडमास्टर को इसकी सुचना दी। स्कूल के हेडमास्टर ने मामले की आंतरिक जांच कराई।

जांच में पीड़ित विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि उक्त शिक्षक भोजनावकाश और पीई की कक्षाओं के दौरान अनुचित ढंग से छूता है और कई बार किस भी करता है। शिक्षक के खिलाफ सभी आरोपों की पुष्टि होने के बाद स्कूल के हेडमास्टर ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ पोक्सो कानून और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक अंजनप्पा के खिलाफ इस मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 8, जिसमें यौन उत्पीड़न के लिए तीन से पांच वर्ष तक की सजा का प्रावधान है और धारा 12, जिसमें यौन उत्पीड़न के लिए तीन वर्ष तक की सजा और साथ ही जुर्माना का प्रावधान तथा भादंवि की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: थाने के मालखाने से बाइक चुराकर ले गए चोर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!