मरीज बनकर आया था आरोपी, कर दिया न्यूरो सर्जन डॉक्टर पर चाकू से हमला
सर गंगा राम अस्पताल के एक वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर सतनाम छाबड़ा पर उनसे परमर्श लेने आए एक मरीज ने ओपीडी में मौका पाकर उनपर अचानक हमला कर दिया।

सर गंगा राम अस्पताल के एक वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर सतनाम छाबड़ा पर उनसे परमर्श लेने आए एक मरीज ने ओपीडी में मौका पाकर उनपर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में उनके हाथ पर जख्म आया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डॉक्टर सतनाम छाबड़ा के शिकायत के बाद, पुलिस ने बुधवार को बताया कि उनके मरीज ने परामर्श बैठक के दौरान कथित तौर पर एक छोटे चाकू से उनपर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय मरीज का इलाज सर गंगा राम अस्पताल के न्यूरोलॉजी के अध्यक्ष डॉ. सतनाम सिंह छाबड़ा की निगरानी में चल रहा था। वह परामर्श के लिए मंगलवार को सर्जन से मिलने गए थे और उनपर छोटे चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में डॉ. सतनाम सिंह छाबड़ा के हाथ मामूली रूप से जख्मी हो गए। हालाँकि आरोपी मरीज ने उनके गर्दन पर वार करने की कोशिश की थी।
अस्पताल सुरक्षा के समय पर हस्तक्षेप से डॉक्टर को कोई गंभीर चोट लगने से बचा लिया गया। उन्होंने मरीज को काबू कर लिया और पुलिस को सौंप दिया। मरीज की पहचान बिहार निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। वह मानसिक रोग से ग्रस्त बताया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना में सर्जन के अंगूठे पर एक छोटा सा कट लग गया।
पुलिस ने सर्जन की शिकायत पर मरीज के खिलाफ डॉक्टरों, चिकित्सा पेशेवरों और चिकित्सा संस्थान विधेयक, 2018 के खिलाफ हिंसा की रोकथाम के तहत कार्रवाई शुरू की है।










