आरोपी ने बस में की युवती के साथ अश्लील हरकतें, वीडियो हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने दी गयी शिकायत में बताया कि वह केएसआरटीसी बस से त्रिशूर से कोच्चि जा रही थी और फिर इस दौरान आरोपी उसके पास आकर बैठ गया।

केरल में एक युवती के साहस की वजह से पुलिस ने एक मनचले युवक को गिरफ्तार कर लिया। बता दे की युवक ने युवती के साथ बस में अश्लील हरकतें की थी। मामला केरल के एर्नाकुलम जिले का है। इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मामला बुधवार का है। पीड़िता ने दी गयी शिकायत में बताया कि वह केएसआरटीसी बस से त्रिशूर से कोच्चि जा रही थी और फिर इस दौरान आरोपी उसके पास आकर बैठ गया।

आरोपी ने शुरू में सभ्य तरीके से बात की। लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी मुझे छूने लगा और साथ ही अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद इस घटना की युवती ने अपने मोबाइल में पूरी रिकॉर्डिंग कर ली और फिर इसके बाद पीड़िता ने कंडक्टर व ड्राइवर से शिकायत की और आरोपी को पुलिस को सौंपने के लिए कहा। पुलिस का सुनते ही आरोपी वहां से फरार हो गया, जिसे वहां मौजूद लोगों ने दबोच लिया।

मामले में युवती का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर घटना की वीडियो पोस्ट की और फिर जिसके बाद उसे कुल पांच महिलाओं ने मैसेज किया और ये बताया कि उनके साथ भी उस शख्स ने चलती बस में ऐसे ही अश्लील हरकत की थी। नेंदुंबसेरी पलिस थाने में आरोपी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और फिर आरोपी को बाद में पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया।Accherishtey

यह भी पढ़ें: कापसहेड़ा में विवाह का दबाव बनाने पर प्रेमिका को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!