बिल्डर की बीवी को मारी गोली और उसके बाद हमलावर ने खुद भी किया सुसाइड

पुलिस के मुताबिक आशीष और रेनू एक-दूसरे को पहले से ही जानते थे और दोनों एक ही जिम में जाया करते थे और वहीं पर उनकी मुलाकात हुई थी

राजधानी दिल्ली के डाबरी इलाके से एक खबर सामने आयी है जहां गुरुवार देर रात 42 साल की एक महिला को गोली मार दी गई। ऐसे में गोली लगने से महिला की उसी समय मौके पर ही मौत हो गई। इसी के साथ आरोपी द्वारा महिला को भी गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

बता दें कि महिला का नाम रेनू गोयल है और उसका पति एक बिल्डर है। साथ ही डाबरी इलाके में हुई दिल दहला देने वाली वारदात की खबर मिलने के बाद ही पुलिस टीम सीधा मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन अभी शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक महिला का नाम रेनू गोयल है। वही ये भी सामने आया है कि हमलावर पैदल आया और प्वाइंट ब्लैंक रेंज से कनपटी पर महिले के सीधा गोली मारी और वहां से फरार हो गया जिसके बाद अब पुलिस मौके पर सीसीटीवी खंगाल रही है।

पुलिस कि रिपोर्ट्स के चलते, गुरुवार रात करीब 8 बजकर 45 मिनट पर ही पुलिस स्टेशन डाबरी को मर्डर की वारदात से संबंधित सूचना मिली थी और तभी मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ये पाया गया कि रेनू नामक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। साथ ही रेनू के घर के पास ही उनको मौत के घाट उतार दिया गया।

ऐसे में जांच के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान कर ली गयी थी और इसके बाद पुलिस आरोपी युवक आशीष के घर के इलाके में पहुंची थी और जब वह उसके घर के अंदर गए तो आशीष घर के टेरेस पर मरा हुआ पड़ा था और उसने देसी तमंचे से गोली मारकर खुद सुसाइड कर लिया था। ऐसे में पुलिस ने उसका शव भी अब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस द्वारा साथ में ये भी बताया गया कि आशीष की उम्र केवल 23 साल की ही थी।

हालाँकि, पुलिस के मुताबिक आशीष और रेनू एक-दूसरे को पहले से ही जानते थे और दोनों एक ही जिम में जाया करते थे और वहीं पर उनकी मुलाकात हुई थी। ऐसे में पुलिस का कहना है कि रेनू के पति का प्रॉपर्टी का काम है और उनके पहले से तीन बच्चे भी हैं। साथ ही अब केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!