नौवीं की छात्रा को कैब चालक ने किया किडनैप, फिर की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

चालक विक्की सिंह की ही हरकतें ठीक नहीं थीं। इसके बाद कैब चालक को ही हटा दिया और खुद बेटी को स्कूल छोड़ने जाने लगे थे।

दिल्ली के संसद मार्ग इलाके से एक खबर सामने आयी है जहां कैब चालक द्वारा स्कूल के बाहर से नौवीं की छात्रा को कथित तौर पर अगवा कर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर पीटा भी। वही इसके बाद में छात्रा को स्कूल के बाहर छोड़कर फरार हो गया। ऐसे में अब पुलिस द्वारा मेडिकल कराने के बाद छात्रा के पिता के ही बयान के आधार पर FIR दर्ज कर ली है।

बता दें कि पिता द्वारा पुलिस को दी शिकायत ने बताया कि उनकी एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा है और पहले बेटी के स्कूल ले जाने और लेकर आने के लिए भी कैब लगवाई थी, लेकिन चालक विक्की सिंह की ही हरकतें ठीक नहीं थीं। इसके बाद कैब चालक को ही हटा दिया और खुद बेटी को स्कूल छोड़ने जाने लगे थे।

स्कूल कैब चालक पर हुआ शक

आगे उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ही हमेशा की तरह वह बेटी को स्कूल के गेट पर छोड़कर लौट आए लेकिन वह घर पहुंचने के करीब एक घंटे बाद सवा आठ बजे स्कूल प्रशासन द्वारा उन्हें फोन कर बताया कि बेटी स्कूल नहीं आई है और बेटी के गायब होने पर ही स्कूल कैब चालक पर शक हुआ जहां विक्की को कॉल किया, लेकिन वह बार-बार फोन काट देता था। ऐसे में कई बार फोन करने के बाद उसने फोन उठाया।

आगे उन्होंने विक्की को पुलिस के पास जाने की चेतावनी दी जिसके बाद ही कैब चालक बेटी को स्कूल के गेट पर सीदा छोड़ गया। जिसके बाद पुलिस को ही शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया और पुलिस द्वारा आरोपित विक्की सिंह को भी अब गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बेटी द्वारा पिता को बताया कि विक्की द्वारा माफी मांगने के बहाने उसे कैब में बुलाया था और उसे जबरन कैब में बैठाकर ले गया। छेड़छाड़ शुरू कर दी, जब विरोध किया तो उसे पीटा भी था।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!