पत्नी के हाथ से मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था, सड़क हादसे में हुई पति की मौत
बलजीत नगर नाका चौकी के पास एक सड़क हादसे में डेयरी संचालक के बेटे की मौत हो गई। इलेक्ट्रिशियन युवक की एक माह पहले ही शादी हुई थी..

बता दें पानीपत के बलजीत नगर नाका चौकी के पास एक सड़क हादसे में डेयरी संचालक के बेटे की मौत हो गई। ये बाइक सवार 23 वर्षीय एक इलेक्ट्रिशियन कंपनी का काम निपटा कर वापिस घर लौट रहा था। और इसी बीच गलत दिशा में आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे बुरी तरह से टक्कर मार दी। और ये टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा कर गिरा और जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस इलेक्ट्रिशियन युवक की एक माह पहले ही शादी हुई थी। सनौली गांव के खुर्द निवासी राजकुमार ने बताया कि वह एक डेयरी संचालक है। और उसके चार बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटे और दो बेटी भी है। और उसका तीसरे नंबर का बेटा दीपक एक लाइव गोल्ड फैशन की कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्य करता था। और वह सोमवार की शाम को इस कंपनी के काम से बलजीत नगर नाका के पास में गया था।
इसके बाद वह अपना काम निपटा कर शाम करीब 8:30 बजे वापिस घर लौट रहा था। और इसी बीच सामने से गलत दिशा में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे बुरी तरह से टक्कर मार दी और इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ही पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। और ये सूचना मिलते ही चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई और उस शख्श घायल को एक सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।
और वहाँ पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने इस हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। उसके बड़े भाई रजत ने बताया कि दीपक की 29 जनवरी को सोनीपत के गांव कुराड़ की निवासी तन्नू के साथ उसकी शादी हुई थी। और उसकी पत्नी के हाथ से अभी तक मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था, और इससे पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।










