ठेकेदार ने अधिकारियों के साथ मिलकर कागजों में बना दी सड़क, 11.60 करोड़ रुपये का घोटाला
यह मामला वेस्ट एन्क्लेव में आउटर रिंग रोड ब्रिटानिया चौक के पास ही एक सड़क संख्या 43 (गुरु हरिकिशन मार्ग) का बताया जा रहा है।

हाल ही में एक खबर सामने आयी है जहां सड़क निर्माण परियोजना में बड़ा घोटाला सामने आया है बताय जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा PWD के अधिकारियों के साथ मिलकर कागज में सड़क बनवा दी जिससे साफ़ तौर पर 11.60 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। वही मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (CBI) ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों समेत और भी अन्य पर केस दर्ज किया है।
बता दें कि यह मामला वेस्ट एन्क्लेव में आउटर रिंग रोड ब्रिटानिया चौक के पास ही एक सड़क संख्या 43 (गुरु हरिकिशन मार्ग) का बताया जा रहा है। ऐसे में एसीबी के संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा के चलते, इस मामले में 19 मई 2017 को शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें कि साफ तौर पर आरोप लगाया गया था कि M/s MIA Construction Pvt Ltd के मालिक मोहम्मद इकबाल द्वारा वेस्ट एन्क्लेव में आउटर रिंग रोड के ब्रिटानिया चौक से सड़क नंबर 43 (गुरु हरिकिशन मार्ग) को मजबूत करने के काम के लिए ही PWD से ठेका प्राप्त किया। लेकिन काम कभी भी जमीन पर किसी भी तौर पर क्रियान्वित नहीं किया गया है।
जिसका मतलब है कि कागजों में सड़क बनी हुई दिखा दी गई और जांच में पता चला है कि सड़क निर्माण सामग्री जिस दर पर खरीदा जाना था, उसके कागजों में उसे पसंद के अनुसार खरीदारी भी दिखा दिया गया है। ऐसे में खरीदी गई सामग्रियों का कोई भी चालान उपलब्ध नहीं है जिससे पता चला कि कच्चे माल की खरीद कभी नहीं की गई और ठेकेदारों द्वारा PWD के अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों का घोटाला भी किया गया है।
हालाँकि, पीडब्ल्यूडी के मटेरियल एट साइट रजिस्टर, PWD और ठेकेदारों से खरीदे गए और भी अन्य दस्तावेजों में कई विसंगतियां भी इसमें पाई गईं है जिसके बाद ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने का भी इसमें प्रस्ताव लाया गया है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










