अपराधी छोटी सी गलती के चलते चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे
अपराधी चाहें कितना भी अकलमंद क्यों ना हो, गलती करके कोई ना कोई सबूत छोड़ ही जाता है। आरोपी की वही गलती उसके पकड़े जाने का कारण बन जाता है।

अपराधी चाहें कितना भी अकलमंद क्यों ना हो, गलती करके कोई ना कोई सबूत छोड़ ही जाता है। ऐसें में आरोपी की वही गलती उसके पकड़े जाने का कारण बन जाता है।
दिल्ली के गांधी नगर में 14 मार्च को हुए हत्या के मामले में पुलिस को सुराग मिल गए है। दरअसल, हत्या के बाद अपराधी ने महिला का फोन उठाकर भागने की गलती कर दी।
बता दें कि उसकी इसी गलती की वजह से दिल्ली पुलिस उस तक पुहंचने में कामयाब हो पाई। आपकों बता दे कि आरोपी ने सुनिता नामक महिला पर दर्जन भर गोलियों से वार कर दिया था।
इसी के साथ पुलिस के हाथ एक CCTV फूटेज का क्लू मिल गया था। दरअसल, शहादरा जिले की पुलिस किसी दूसरी वारदात के लिए फूटेज खंगाल रही थी।
तभी उन्होनें गांधी नगर हत्या मामले के आरोपी की पहचान कर ली। जानकारी के अनुसार, आरोपी के गांधी नगर पुस्ता रोड पर आने की जानकारी पुलिस को मिल गई थी।
इसी को लेकर पुलिस ने वहां आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था। ऐसें में पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा और गोली चला दी। बता दें कि गोली पुलिस बैरीकेड पर लगी।
इसके तुरंत बाद पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। गोली जाकर सीधा आरोपी के पैर पर लग गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ लिया गया।
आपकों बता दे कि पूछताछ के दोरान पुलिस को पता चला कि महिला को मारने की आरोपी को 1 लाख रूपये की सुपारी दी गई थी। फिलहाल, पुलिस आरोपी से और जानकारी हासिल करने में लगी है।
ये भी पढ़े: ठगों ने कुंडली का झांसा देकर लुटे 6.70 लाख रुपए, फिर भी नहीं मिली सरकारी नौकरी