पाकिस्तानी हथियार लेकर दिल्ली आया बदमाश, स्पेशल सेल ने ट्रैप लगाकर पकड़ा
शनिवार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने कुख्यात बदमाश संदीप काना (Sandeep Kana) के साथ उसके साथियों को भी अरेस्ट कर लिया है

शनिवार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने कुख्यात बदमाश संदीप काना (Sandeep Kana) के साथ उसके साथियों को भी अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कुख्यात बदमाश संदीप के पास से पाकिस्तान में बने हथियार बरामद किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, स्पेशल सेल के डीसीपी (DCP) संजीव यादव और एसीपी (ACP) संजय दत्त ने बताया कि काफी समय से दिल्ली पुलिस को कुख्यात बदमाश संदीप काना की तलाश थी। इसकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान और हरियाणा में छानबीन की जा रही थी। लेकिन इसी बीच हमें संदीप के राजधानी दिल्ली में जनकपुरी इलाके की तरफ आने की खबर मिली।’
उन्होंने आगे बयान देते हुए कहा कि ‘वो अपने एक पुराने दुश्मन को खत्म करने के इरादे से जनकपुरी इलाके में आया था। इसकेबाद इंस्पेक्टर संदीप यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिन्होंने ट्रैप लगाकर सफलतापूर्वक बदमाश संदीप और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास पाकिस्तान में बने हथियार भी बरामद हुए, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।’
ये भी पढ़े: 11 september Hindu Panchang: जानें घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय











