लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती का शव कमरे में लटका मिला, घर बंदकर भागा पार्टनर
वैशाली में रहने वाली युवती पिंकी गुप्ता जिम में ही रिसेप्शनिस्ट का काम रकृति थी और वहां दिल्ली गाजीपुर के युवक साकिब से उसकी जान पहचान हुई थी

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली से एक खबर सामने आयी है जहां गुरुवार देर रात को कमरे में 23 साल की एक जिम रिसेप्शनिस्ट पिंकी गुप्ता का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। वह गाजीपुर के ही एक युवक साकिब के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी और घटना के बाद आरोपी कमरा बंद कर सीधा भाग गया। साथ ही परिजनों द्वारा हत्या का सीधा आरोप लगाकर थाने के बाहर शव रख कर हंगामा भी किया गया। ऐसे में पुलिस द्वारा उन्हें समझाकर शव अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें की वैशाली में रहने वाली युवती पिंकी गुप्ता जिम में ही रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी और वहां दिल्ली गाजीपुर के युवक साकिब से उसकी जान पहचान हुई थी जिसके बाद दोनों 4 साल से वैशाली में एक साथ किराए के कमरे में रह रहे थे। लेकिन गुरुवार रात दोनों साथ में थे और इस बीच साकिब कमरे को सीधा बंद कर बाहर चला गया और देर रात में पड़ोसी द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी की कमरे में युवती पंखे से लटकी हुई थी।
इसके बाद ACP स्वतंत्र सिंह का इस बारे में कहना है कि मामले में युवती के भाई ने इस बारे में शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सीधा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे फिर पूछताछ अब चल रही है और अब सभी लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
हालाँकि, जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया गया और मौके से एक डायरी और युवती का फोन मिला है जिसके बाद सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उस आरोपी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है और उसके बाद थाने पहुंच कर पुलिस को उन्होंने युवक के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए भी उकसाने की और शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










