अपराधदिल्ली

दिल्ली में मॉरीशस के नागरिक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

देश की राजधानी दिल्ली की गीता कालोनी फ्लाईओवर के नीचे एक मारीशस के बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से चारो तरफ हड़कंप मच गया। बता दें,

देश की राजधानी दिल्ली की गीता कालोनी फ्लाईओवर के नीचे एक मारीशस के बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से चारो तरफ हड़कंप मच गया। बता दें, शव काफी खराब हालत में पाया गया। जांच के दौरान, शव दो से तीन दिन पुराना बताया गया। मरने वाले की शिनाख्त भगवत लूथमी 65 के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फारेंसिक टीम ने घटना वाली जगह पर आकर तस्वीरें ली। गीता कालोनी थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शरीर पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।

दिल्ली पुलिस मारीशस दूतावास से संपर्क कर मृतक के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि फ्लाईओवर के नीचे झाड़ियों के पास एक शव पड़ा हुआ है।

इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस वहां मौके पर पहुंची। शव के पास एक बैग भी मिला, जिसमें मारीशस का पासपोर्ट, टिकट, बिस्कुट, भारत का नक्शा और बाकि का सामान भी मिला। पासपोर्ट द्वारा यह पता चला कि वह भारत घूमने के लिए अकेले आए थे।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button