सिपाही को घोषित बदमाश ने हाथ और सीने में चाकू से गोदा, घाव से हालत गंभीर

अशोक विहार थाना पुलिस द्वारा अब हत्या का प्रयास और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

एक खबर आदर्श नगर थाने से सामने आयी है जहां एक घोषित बदमाश द्वारा शुक्रवार रात एक सिपाही को चाकू से गोद दिया। वही सिपाही के सीने और हाथ में चाकू लगा है और उसकी हालत गंभीर है और उनका फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया और अब पुलिस टीम ने बदमाश के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि अशोक विहार थाना पुलिस द्वारा अब हत्या का प्रयास और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश कर रही है। साथ ही घायल सिपाही की पहचान भूपेंद्र के रूप में हुई है और
वह आदर्श नगर थाने के क्रैक टीम में तैनात हैं और पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि शुक्रवार रात 9.45 बजे आदर्श नगर थाना पुलिस को घोषित बदमाश अजय के वजीरपुर के रेलवे ट्रैक के शौचालय के पास होने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस को पता चला कि अजय अपने साथियों के साथ किसी वारदात को ही अंजाम देने की योजना बना रहा है और उसके पास हथियार भी है। सूचना मिलने के बाद क्रैक टीम में तैनात हवलदार अजय, मुकेश, सिपाही भूपेंद्र और रोहित रंजन बदमाश को ही पकड़ने के लिए वहां पहुंचे जहां पुलिस ने शौचालय के पीछे अजय को एक साथी आकाश के साथ शराब पीते देखा और टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की।

वही टीम को देखते ही दोनों बदमाश वहां से भागने लगे और सिपाही भूपेन्द्र द्वारा अजय का पीछा किया और कुछ दूर भागने के बाद उसे पकड़ लिया। तभी अजय ने सीधा चाकू निकालकर सिपाही पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और बदमाश ने सिपाही के सीने और दाहिने हाथ पर चाकू मारकर भाग गया। ऐसे में चाकू लगते ही भूपेंद्र वहीं गिर गए।

हालाँकि, अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके साथी आजादपुर निवासी आकाश को पकड़ लिया और पुलिसकर्मियों द्वारा घटना की जानकारी तुरंत आला पुलिस अधिकारियों को दी और फिर घायल सिपाही को लेकर तुरंत शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचे जहां उनका अब इलाज चल रहा है। शनिवार को ही जिले के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचकर सिपाही के हालत के बारे में डॉक्टरों से ही जानकारी ली।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!