शौचालय के इस्तेमाल को लेकर झगड़े में घोषित बदमाश की पीट-पीटकर हत्या

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक युवक की शिनाख्त राजा बाबू के रूप में हुई है।

राजधानी दिल्ली के अशोक विहार के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय के पहले यूज करने को लेकर हुए झगड़े में घोषित बदमाश की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि मृतक ने विरोध करने पर शौचालय की कतार में खड़े दो भाइयों पर सर्जिकल ब्लेड से वार करने की कोशिश की। दोनों भाइयों ने अपना बचाव करते हुए उसकी पिटाई कर दी।

इससे बदमाश अचेत होकर वही गिर गया। उसे पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की शिनाख्त सत्संग कॉलोनी के निवासी राजा बाबू के रूप में हुई है। वह राजधानी दिल्ली के अशोक विहार थाने का घोषित बदमाश था और उसपर कुल दस मामले दर्ज थे।

सोमवार शाम लगभग पांच बजे दिल्ली की अशोक विहार पुलिस को एक युवक को अचेता अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने की सुचना मिली। हॉस्पिटल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि मृतक राजा बाबू सत्संग कॉलोनी में रहता था। और उसका कॉलोनी के रहने वाले दो भाइयों मोहित व साहिल से लड़ाई झगड़ा हुआ था। और दोनों भाइयों ने उसकी पिटाई कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और देर रात दोनों आरोपी भाइयों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के समय आरोपियों ने बताया कि दोनों सार्वजनिक शौचालय के बाहर लाइन में खड़े थे फिर इसी दौरान पीछे से राजा बाबू आया और पहले शौचालय जाने के जिद करने लगा। और फिर इसका विरोध करने पर उसने सर्जिकल ब्लेड निकाल लिया और दोनों भाइयों पर वार करने की कोशिश की। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस पकडे गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Insta loan services

यह भी पढ़े: अब बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र पर खुद जोड़ सकेंगे उसका नाम, जाने पूरी प्रक्रिया

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!