बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा चाकू, अपराधी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने चाक़ू मारने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है विवेक विहार थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है

शाहदरा जिले के विवेक विहार में पानी भरने के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई पर चाक़ू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित जगदीश को कही जगह चाक़ू मारे।वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

जख्मी हालत में पीड़ित जगदीश को नजदीकी हेडगेवार हॉस्पिटल ले जाया गया, जहा उसका इलाज जारी है। हॉस्पिटल में उसकी हालत स्थिर बानी हुई है। पुलिस ने चाक़ू मारने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी बॉबी तलाश की जा रही है।

विवेक विहार थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक जगदीश परिवार के साथ विवेक विहार के ज्वाला नगर में रहता है। वह सब्जी बेचने का काम करता है। इसके परिवार में बड़ा भाई बॉबी व अन्य लोग है। दोनों भाइयो के बिच छोटी छोटी बातो पर विवाद होता रहता था।

रविवार शाम के समय जगदीश की पतनी पूनम अपने घर में पाइप से पानी भर रही थी। इस बिच वह बॉबी पहुंचा और पहले पानी भरने की बात करने लगा। आरोपी ने जबरन पूनम से पाइप छीनना चाहा। विरोध करने पर शोर शराबा होने लगा। बॉबी पूनम के साथ गाली गलौज करने लगा। इस बिच जगदीश कमरे से बाहर आया और भाई को गाली देने से मना करने लगा। इस बात से बॉबी नाराज हो गया और उसने चाक़ू निकालकर जगदीश पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Vishalgarh Farms

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!