पिता ने पार की हैवानियत की सारी हद्दे, अपनी ही बच्चियों पर किया जानलेवा हमला

बेटियों को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत पर पिता के खिलाफ केस दर्ज...

आप को बता दें अपनी ही बेटियों को बेरहमी से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने के बाद अब थाना सूरजकुंड पुलिस ने एक चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत पर उस पिता के खिलाफ अब केस दर्ज किया है। बता दें फिलहाल आरोपी अभी बड़ी बेटी को लेकर घर से फरार है। और पुलिस ने उस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एक चाइल्ड हेल्पलाइन के किसी सदस्य रविंदर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर एक पिता द्वारा अपनी ही बेटियों को बड़ी बेरहमी से पीटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। और यह वीडियो अब चाइल्ड हेल्पलाइन के पास पहुंचा तो उनकी टीम ने इसकी पूरी जांच की। और इस दौरान पता चला कि इन बच्चियों को पीटने वाला वह आरोपी राजकिशोर है। और वह सूरजकुंड के मेहथ्रू डेरा में ही रहता है। और जब चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पुलिस को अपने साथ लेकर उसके घर पर पहुंची।

उसके बाद पुलिस को देख वह आरोपी बड़ी बेटी को लेकर वहाँ से फरार हो गया। साथ ही उसकी पत्नी ने ये बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। और इनमें बड़ी बेटी तो 10 साल की है साथ ही दो छोटी जुड़वां बेटियां भी हैं। और इनकी उम्र करीब 4 साल हैं। यह आरोपी उनके सामने से उनका खाना उठाकर भी फेंक देता था।

ये ही नहीं उसने कई बार अपनी बेटियों पर पेचकस से भी वार करने की कोशिश की। और इन बेटियों को पीटने की ये वीडियो उसकी ही पत्नी ने बनाई थी। बता दें सूरजकुंड के थाना प्रभारी बलराज सिंह ने ये कहा कि इस केस को दर्ज कर उस आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही उसके संभावित सभी ठिकानों पर उसकी दबिश दी जा रही है।

Accherishtey यह भी पढ़ें: दिल्ली में बेखौफ बदमाश, पिस्टल दिखाकर महिला से लूटी चेन, CCTV वीडियो आया सामने

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!