दोस्त को दोस्त की मदद करना पड़ा भारी, जानें पूरा मामला

New Delhi: बाहरी उत्तरी जिले में एक व्यक्ति को अपने खास दोस्त के जानकार की मदद करना इस कदर भारी पढ़ गया कि मदद करने वाले को ही चाकुओं से गोद डाला।

New Delhi: बाहरी उत्तरी जिले में एक व्यक्ति को अपने खास दोस्त के जानकार की मदद करना इस कदर भारी पढ़ गया कि मदद करने वाले को ही चाकुओं से गोद डाला। यह घटना दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके की है।

आपको बता दें कि पूछताछ के दौरान रूपेंद्र दहिया से पता चला कि उसने अपने किसी दोस्त पुनीत शर्मा के जानकर गौरव त्यागी को 22000 रुपए उधार दिए थे और गौरव ने वादा किया की वह जल्द से जल्द उसके पैसे वापस कर देगा।

काफी दिन बीत जाने के बाद गौरव ने पैसे वापिस नहीं लौटाए तो रूपेंद्र दहिया अपने दोस्त पुनीत शर्मा के साथ पैसे वापिस लेने गौरव त्यागी के घर पहुंचा जहां गौरव पहले से ही विवेकानंद, अंकेश, अरविंद और अंकित के साथ रूपेंद्र पर हमला करने का प्लान बना रखा था।

जानकारी के मुताबिक जैसे ही रूपेंद्र और पुनीत सीढ़ियों में चढ़ने लगे तभी उन पर चारों तरफ से चाकुओं से वार होने लगा और उनको काफ़ी गंभीर चोट भी आई है। फिर रूपेंद्र के शोर मचाने पर गौरव अपने दोस्तों के साथ भाग गया और उनको पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि पुलिस ने मामला दर्ज कर इस पर जाँच शुरू कर दी है। मुजरिम विवेकानंद और अंकेश को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया है पर गौरव अपने बाकि मुजरिम दोस्तों के साथ फरार है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े : दिल्ली में युवक के घर में घुसकर कर रहा था गलत काम मना करने पर किया चाकू से हमला

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!