युवती को स्नैचर्स ने बाइक से 100 मीटर तक घसीटा

राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मोबाइल फ़ोन चोरी करके भाग रहे स्नैचर्स ने महिला को सड़क पर 100 से 150 मीटर तक घसीटा

राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में फ़ोन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। दरअसल पुलिस के मुताबिक फोर्टिस हॉस्पिटल से गुरुवार शाम ड्यूटी पूरी कर घर जा रही लड़की का बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया।

वहीँ लड़की ने चोरों का पीछा किया और बाइक पर बदमाश की जैकेट पकड़कर लटक गई। इसी के साथ बदमशों ने पकड़े जाने के डर से बाइक की स्पीड तेज़ कर दी, जिससे युवती करीब 100 से 150 मीटर तक सड़क पर घसीटती हुई चली गई।

हालांकि हाथ छूट जाने की वजह से लड़की गिर गई और बदमाश बच निकले। वहीँ पूरी घटना की फुटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। युवती वारदात के बाद से काफी सदमे में है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहायता से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस अधिकारीयों के अनुसार, घटना शाम 7 बजे की है। पीड़िता फोर्टिस हॉस्पिटल में नर्स असिस्टेंट के पद पर काम करती है। ड्यूटी पूरी होने के बाद वह जब घर जा रही थी, तब उसके साथ यह हादसा हुआ था।

Hair Crown Salon

ये भी पढ़े: अंडरवर्ल्ड डॉन सुरेश पुजारी को फिलीपींस से भारत किया गया डिपोर्ट

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!