4 महीने पहले हुई थी युवती की शादी, खेत में मिली लाश, ससुराल वाले फरार

नवविवाहिता युवती की ननद ने उन्हें पहले फोन कर बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है और इसके ठीक एक घंटे बाद दोबारा से फोन आया और उन्होंने कहा...

बिहार के नालंदा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता का कत्ल कर उसके शव को बोरी में बांधकर खेत में फेंक दिया गया। गांव के लोगों को जैसे ही मृतका के शव मिलने की जानकारी मिली, इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और हत्या की ये घटना नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के सोंडीहा गांव की है।

जानकारी के अनुसार दहेज के लिए लड़के के परिवार वालों ने लड़की का कत्ल कर शव फेंक दिया और फिर घर पर ताला लगाकर गायब हो गए। मृतका के शव की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हरौली गांव की 19 वर्ष की युवती के रूप में हुई है। मृतका के पिता का नाम सतेंद्र चौहान है।

मृतक युवती के दादा तनिक चौहान ने बताया कि लगभग 4 महीने पहले बेटी की शादी सोंडीहा गांव के निवासी छोटू चौहान नाम के व्यक्ति के साथ बड़े धूमधाम से किया था। उन्होंने बताया कि 20 दिन पहले ही युवती अपने मायके से ससुराल पहुंची थी।

फोन पर मिली सुचना- हो गई तुम्हारी बेटी की मौत

तनिक चौहान के अनुसार नवविवाहिता की ननद गुड़िया देवी ने उन्हें पहले फोन कर बताया था कि उनकी बेटी को दस्त हो रहे है। इसके करीब एक घंटे बाद दोबारा से फोन आया और फिर उन्होंने कहा कि आपकी बेटी की मौत हो गई है। मौत की खबर के बारे में सुनकर लड़की वालों के घर में कोहराम मच गया।

आनन-फानन में युवती के सभी परिवार वाले लड़के वालों के घर पहुंचे लेकिन वहां पर ताला लगा था। लड़के के परिवार वाले अपने घर से फरार हो गए थे। इसके बाद घंटों छानबीन करने के बाद गांव के ही एक धान के खेत में युवती के शव को बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पीड़ित युवती को ससुराल वाले दहेज के लिए काफी प्रड़ताड़ित करते थे।

युवती का पति बाहर रहकर मजदूरी का काम करता था। नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के सोंडीहा गांव में युवती के शव को एक बंद बोरे के अंदर पैक करके धान के खेत में फेंक दिया गया था। लड़की वालों ने पुलिस को इस बारे में सुचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धान के खेत से युवती के शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने मामले में की जांच में जुट है। थानाध्यक्ष विवेक राज के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया है। उन्होंने यह कहा है कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवती के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: युवक के साथ सहमति संबंध में रहती थी महिला, बेटे ने चाकू घोंपकर की हत्या

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!