नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता ने बयां की पीड़ा और डर
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है लेकिन फिलहाल आरोपी डॉकटर पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एडोर सोसाइटी में एक डॉक्टर द्वारा युवती को करीब छह घंटे तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती किसी तरीके से आरोपी के चंगुल से बचकर निकली और पुलिस को इस मामले की शिकायत दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी डॉकटर पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
वहीं, दूसरा मामला ग्रेटर फरीदाबाद का ही है। यहां स्थित भारत कॉलोनी में एक युवक पर महिला से शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौकरी की तलाश के लिए एडोर होम सोसाइटी निवासी डॉक्टर प्रदीप रावत से कुछ दिन पूर्व मिली थी।
पहले तो वह डॉक्टर युवती को नौकरी पर जल्द लगवाने का झांसा देता रहा। और फिर 11 अक्तूबर को आरोपी ने फोन कर अपने घर बुलाया। पीड़िता सुबह के समय आरोपी के फ्लैट पर पहुंच गई। महिला का आरोप है कि नौकरी लगवाने का झांसा देकर डॉकटर उसके साथ गलत काम करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक डॉक्टर ने उसे अपने फ्लैट में लगभग छह घंटे तक बंधक बनाकर रखा।
वह किसी तरीके से उसके चंगुल से बचकर निकली और फिर सीधे पुलिस के पास पहुंच गई। डरी-सहमी होने की वजह से पुलिस को कुछ बता नहीं सकी। पुलिस के समझाने पर उसने परिजनों को सुचना दी। महिला 18 अक्तूबर को अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर मामले की लिखित में शिकायत दी। स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म के साथ विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
महिला से पहले शारीरिक संबंध बनाए, फिर अश्लील वीडियो कर दिया वायरल
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित भारत कॉलोनी में एक युवक पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पति से विवाद की वजह से वह कुछ समय से अलग रह रही है।
चार महीने पहले उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ पहले शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और इसके बाद उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़े: थाना मंदिर मार्ग पुलिस ने केस की संपत्ति के साथ दो लुटेरों को किया गिरफ्तार










