16 की उम्र में हुई थी लड़की गायब, 32 की उम्र में मिली सही सलामत

उसकी उम्र वर्तमान में 32 साल है। जब उसके अपहरण की रिपोर्ट थाना में दर्ज करवाया गया था उस समय वह सिर्फ 16 साल थी।

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी थाना पुलिस ने एक अपहृत महिला को बरामद किया है। उसकी उम्र वर्तमान में 32 साल है। जब उसके अपहरण की रिपोर्ट थाना में दर्ज करवाया गया था उस समय वह सिर्फ 16 साल थी। अतः महिला की बरामदगी के बाद से ही यह रहस्य बना था कि वह लगभग 17 साल तक कहाँ और किस हाल में थी। गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया।

दरअसल 17 साल पहले पहले 2006 में उस लड़की के माता-पिता ने गोकुलपुर थाना में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाया था। पुलिस ने आईपीएस की धारा 363 के तहत मुक़दमा दर्ज करके खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उस समय कुछ पता नहीं चला। गत 22 मई को सीमापुरी थाना की पुलिस को गुप्त सुचना मिली, जिसे आधार बनाकर पुलिस ने उस महिला के बारे में जानकारी इकठ्ठा किया।

क्या था मामला ?

बरामदगी के बाद जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो पता चला कि महिला का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़ा था। जिसके बाद वह दीपक नाम के शख्स के साथ उत्तरप्रदेश के बलिया में रह रही थी। लॉकडाउन में दीपक के साथ किसी बात को लेकर अनबन हुई तो वह गोकुलपुर आकर रहने लगी।

फ़िलहाल आगे की करवाई के लिए महिला को गोकुलपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

Accherishtey ये भी पढ़े: ड्रग्स ओवरडोज़ से नहीं, बाथरूम में गिरने से आदित्य सिंह राजपूत की मौत

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!