शादी में मिली कार से दूल्हे ने आंटी को मारी टक्कर, हुई चौंकाने वाली घटना
उत्तर प्रदेश में एक परिवार के लिए शादी का जश्न मनाना एक बुरा सपना बन गया, जिसे वे अब कभी नहीं भूल पाएंगे। यूपी के इटावा जिले में 24 साल के...

जब कभी किसी भी घर में शादी तय होती है तो न सिर्फ दूल्हा बल्कि दुल्हन के परिवार के लिए भी बोहोत ज्यादा खुशी की बात होती है। इस मेगा इवेंट के लिए न सिर्फ पूरा परिवार एक साथ आता है बल्कि सभी मिलकर इसका भरपूर आनंद लेते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में एक परिवार के लिए शादी का जश्न उनके लिए बुरा सपना बन गया, जिसे वे ज़िन्दगी में नहीं भूल पाएंगे।
यूपी के इटावा जिले में 24 साल के दूल्हे अरुण कुमार ने अपनी ही आंटी को कार से कुचलकर मार डाला। इतना ही नहीं, उसने चार और रिश्तेदारों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उत्तर प्रदेश के अकबर गांव में तिलक समारोह के वक्त दुल्हन के परिवार ने उन्हें कार गिफ्ट में दी थी।
लापरवाही से कार चलाने पर हुई दुर्घटना
रिपोर्ट्स के अनुसार, अरुण कुमार पीएसी का जवान है और जो की फिलहाल फतेहपुर जिले में तैनात है और उसकी खुद की शादी औरैया की एक महिला से तय हुई थी। यह भयानक हादसा तब हुआ जब दुल्हन के परिवार ने दूल्हे अरुण कुमार को तिलक समारोह के बाद गाडी की चाबी दी। ऐसा लगता है कि गाडी
चलाने का तरीका नहीं जानने के बावजूद भी सेरेमनी के वक्त अरुण गाडी को टेस्ट ड्राइव के लिए सिर्फ दिखावा करने के लिए खुद चलाकर ले गया और जब वह आदमी कार के पहियों के पीछे हो गया, तो उसने ब्रेक की जगह क्लच को दबा दिया और गाडी को कार्यक्रम स्थल पर रिश्तेदारों के बिच टक्कर मार दी।
स्थानीय पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया
दूल्हे की 35 वर्षीय आंटी सरला देवी को उनकी गाडी ने कुचल दिया और उसी वक्त उनकी मौत हो गई। वहीं चार और लोग भी थे जिन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उनमें से एक 10 वर्ष की बच्ची थी जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। टीओआई के मुताबिक, स्टेशन हाउस ऑफिसर एकदिल ने कहा, ‘हमने आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया है।
हमें शिकायत मिलने के बाद लापरवाही से कार चलाने और अन्य अपराधों से मृत्यु का मुकदमा दर्ज करेंगे.’ भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए के मुताबिक, जो कोई भी जल्दबाजी या फिर लापरवाही से किसी व्यक्ति की मौत की वजह बनता है, जो गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में आता है, उसे दो वर्ष तक के कारावास या फिर जुर्माने से दंडित किया जा सकता है या फिर दोनों।
ये भी पढ़े: Kacha Badam फेम भुबन बड्याकर का आया नया सॉन्ग, कही ये बात










