कपल को अश्लील हरकत करने से रोकने पर गार्ड को बेरहमी से उतारा था मौत के घाट

MB रोड पर शिव मंदिर के पास सिक्यूरिटी गार्ड विकास कुमार की कुछ लोगों द्वारा चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या करने के मामला सामने आया है

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां पीपीपुर के निकट MB रोड पर शिव मंदिर के पास सिक्यूरिटी गार्ड विकास कुमार की कुछ लोगों द्वारा चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या करने के मामला सामने आया है जहां पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में पुलिस द्वारा इनकी पहचान सुभाष जिसकी उम्र 21 साल, मनोज जिसकी उम्र 22 साल और विवेक उर्फ राजा जिसकी उम्र 23 साल के रूप में हुई है जिनमे हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।

बता दें की आरोपियों द्वारा अश्लील हरकतों का विरोध करने पर ही गार्ड की इन लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी थी। साथ ही 10 जुलाई को घटना की सूचना PCR कॉल पर इनको मिली थी जहां मौके पर जाकर घायल बिहार निवासी सिक्यूरिटी गार्ड विकास कुमार को बत्रा अस्पताल में सीधा भर्ती करा दिया गया था।

ऐसे में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और जांच में सड़क पर और MCD टॉयलेट के प्रवेश द्वार पर ही खून पड़ा हुआ उनको मिला था। साथ ही विकास MCD टॉयलेट के गार्ड रूम में ही रहता था और अब इस मामला दर्ज कर इंस्पेक्टर मधुरेन्द्र कुमार, SI नरेश कुमार और ASI दीपक साहू की टीम द्वारा इसकी जांच शुरू की गयी थी।

ऐसे में पुलिस टीम ने 350 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाले थे जहां आरोपी ट्रिम होटल में घुसते नज़र आये थे और उसके बाद टीम ने लक्कड़पुर फरीदाबाद निवासी सुभाष, लोनी, UP निवासी मनोज कुमार और विवेक को ही लोनी से उस समय गिरफ्तार कर लिया था जब वह हरिद्वार की तरफ भाग रहे थे।

सुभाष है मुख्य आरोपी

हालाँकि, विकास की हत्या करने वाला सबसे मुख्या आरोपी सुभाष है और वह अपनी महिला दोस्त को पुल प्रह्लादपुर छोड़ने वहां पर आया था जहां पर वो महिला दोस्त के साथ कुछ अश्लील हरकतें करने लगा था। ऐसे में विकास ने विरोध किया तो दोनों का बहुत झगड़ा हो गया और इसके बाद सुभाष ने दोनों दोस्तों को बुलाकर विकास की वही पर हत्या कर दी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!