
राजधानी नई दिल्ली में चाकूबाजी की घटना लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोगों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने में प्रशासन नाकाम साबित हो रही हैं। जिसका नतीजा है कि अपराधियों ने बवाना जेजे कॉलोनी में एक बार फिर दिल दहला देने वाली चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया हैं।
घटना शुक्रवार सुबह की हैं, जब बवाना जेजे कॉलोनी में एक नाबालिग की बुरी तरह चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। जिस प्रकार महीने भर पहले हुए, साक्षी हत्यकांड ने पूरी मानवता को शर्मशार करके रख दिया था, उसी प्रकार यह घटना भी मानवता की रूह कंपा देने वाली हैं।
बताया जा रहा हैं कि अपराधियों ने इतनी क्रूरता से हत्या की हैं कि नाबालिग की आतें बाहर आ गयी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ उसकी मृत्यु हो गयी।
पुलिस ने बताया कि मृतक नाबालिग लड़के का नाम साहिल है। उन्हें सुबह 5 बजे चाकूबाजी की घटना की सुचना मिली थी। जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल झंडा चौक पर पहुंची। तबतक अपराधी भाग चुके थे। पुलिस पीड़ित साहिल को अस्पताल लेकर गयी, जहाँ उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस झंडा चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही हैं।
ये भी पढ़े: 3 साल से 16 कुत्तों को महिला ने फ्लैट में किया था कैद, जॉइंट रेस्क्यू